होम राज्य उत्तर प्रदेश स्वदेश केसरी की खबर का असर -बदायूँ मेडिकल कॉलेज के लापरवाह व...

स्वदेश केसरी की खबर का असर -बदायूँ मेडिकल कॉलेज के लापरवाह व विवादित प्राचार्य डॉ आर पी सिंह का हुआ तबादला,

शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के योगी को पत्र के बाद,बदायूं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरपी सिंह पर एक्शन

स्वदेश केसरी की खबर का असर -बदायूँ मेडिकल कॉलेज के लापरवाह व विवादित प्राचार्य डॉ आर पी सिंह का हुआ तबादला,
आपको बता दें स्वदेश केसरी ने शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को प्रमुखता से उठाया था,जिसमें कोरोना की वर्तमान स्थितियों में भी बदायूँ राजकीय मेडिकल कॉलेज में भारी लापरवाही बरती जा रही थी जिसके चलते कई मरीजों की जान भी चली गई ऐसे आरोप उनके परिजन लगा रहे थे,


इन खबरों का संज्ञान लेकर एक दिन पूर्व ही शेखुपुर विधायक अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए जहां पर शिकायतों के अनुरूप ही अव्यव्यवस्थाएँ पायी गयीं,शेखुपुर विधायक ने तत्काल इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विंदुवार रूप से पत्र लिखकर दी,पत्र में विधायक ने बदायूं मेडिकल कॉलेज के प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए.सीएम योगी को लिखे पत्र में विधायक ने आरोप लगाया था कि बदायूं मेडिकल कालेज में खाने के नाम पर वसूली की जा रही है और खाना भी टाइम पर नही मिल रहा है. इसे लेकर मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने पत्र में लिखा था कि प्राइवेट हॉस्पिटल और दवा के दलालों से सांठगांठ यहां हो रही है. अस्पताल के मेन गेट पर मरीजों को आने पर रोक लगा दी गई थी. मेडिकल कालेज में 300 बेड में केवल 90 बेड पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध है. वहीं 100 वेंटिलेटर में केवल 10 ही चालू हालत हैं. इसके बाद भी मेडिकल कालेज बेड फुल होने की झूठी सूचना दे रहा है. उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश शासन की टीम मेडिकल कॉलेज के खिलाफ जांच करे, जिससे यहां पर मरीजों को अच्छा इलाज हो सके. विधायक के पत्र के बाद एक्शन हो गया है. शासन ने मेडिकल कालेज में प्राचार्य डॉ आरपी सिंह को हटा दिया है. वहीं उनके खिलाफ जांच के भी आदेश हो गए हैं डॉ आरपी सिंह का तबादला फतेहपुर के लिये कर दिया गया है,आर पी सिंह-कॉलेज में व्याप्त तमाम अनियमितताओं को लेकर मीडिया व नेताओं के निशाने पर थे उन पर एक पार्टी विशेष के लिये काम करने के भी आरोप लगे थे।अब आर पी सिंह के तबादले से राजकीय मेडिकल कॉलेज के हालात सुधरने की उम्मीद लोगों में जगी है।

मेडिकल कॉलेज का वीडियो भी हुआ था वायरल आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में सुबह दोपहर का खाना 4 बजे और रात का खाना 12 बजे मिलना बताया जा रहा है. ये वीडिये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं लगातार मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी भी चल रही है. पिछले 24 घंटों में 7 कोरोना वायरस में मरीजों की मौत हो चुकी है.

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संकमित

दूसरी तरफ पूरे जनपद में एक साथ कोरोना के 589 केस सामने आए हैं. कुल एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 2528 हो गई है. बदायूं में एंटीजन किट की कमी के चलते कोरोनावायरस लोगों की जांच भी ज्यादा नहीं हो पा रही है और आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here