होम राज्य उत्तर प्रदेश पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य ने पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उमीदवारों...

पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य ने पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उमीदवारों के लिये मांगे वोट

बदायूँ जनपद के सबसे मजबूत जनाधार वाले नेताओं में शुमार पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य भी इस चिलचिलाती धूप में भाजपा के प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिये गाँव गाँव का दौरा कर भाजपा उमीदवारों के लिये वोट मांग रहे हैं।क्षेत्र में उनको सबसे मजबूत जनाधार वाला नेता माना जाता है यही बजह है कि उनके पहुँचने से भाजपा उमीदवारों को क्षेत्र में समर्थन बढ़ गया है।

आज उन्होंने लखनपुर,संजरपुर,चंदीफजील,कटिया गावों का दौरा कर भाजपा उमीदवारों के समर्थन में वोट मांगे,पुराने नेता को देख ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत कर उनके उम्मीदवार को भारी मतों से जिताकर भेजने का वायदा भी किया,इस दौरान,राजू मौर्य,सुनील मौर्य समेत सेकड़ो कार्यकर्ता साथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here