जिला पंचायत शेखुपुर वार्ड नं 34 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार हिमांशु यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिये आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने ग्राम नौशेरा में एक सभा कर ग्राम वासियों से हिमांशु यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की,
सांसद ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहाकि,कहा कि, देश में कोरोना के कहर के चलते सांसद निधि बंद कर दी गई है.सांसद निधि बंद होने से विकास की गति धीमी पड़ गई है। यदि पंचायत जनप्रतिनिधि पार्टी समर्थित होंगे तो गांव का अधिक से अधिक विकास कराने में उन्हें बड़ी मदद मिलेगी। लिहाजा अब क्षेत्र में विकास के लिये उन्हें ऐसे लोगों को जितवाना पड़ेगा जो हमारी आप की बात सुन सकें,विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का हवाला देते हुए लोगों के बीच वोट मांगे,विधायक ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान में हर समय खड़े है।साथ ही तीनों कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया।इस मौके पर सेवाराम कश्यप, राजेश गुप्ता, शिव कुमार, चंदन गुप्ता, राजू मौर्या, मीडिया प्रभारी राहुल पाठक आदि मौजूद रहे।
































