होम राज्य उत्तर प्रदेश जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी हिमांशु यादव ने किया...

जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी हिमांशु यादव ने किया ने क्षेत्र में किया जनसंपर्क,मांगा समर्थन

बदायूँ। पंचायत चुनाव की की तैयारियों में जुटे लोगों का अपने अपने क्षेत्रों में दौरा तेज हो गया है,
इसी क्रम में रविवार को जिला पंचायत वार्ड नम्बर 34 शेखुपुर के भाजपा समर्थित प्रत्याशी हिमांशु यादव ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। जनसंपर्क अभियान के तहत हिमांशु यादव ने रविवार को क्षेत्र के विजयनगर, लोची नगला, चाँदोरकर गौटिया सहित आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर मतदाताओं से जन सम्पर्क करते हुए का उनका आशीर्वाद और सपोर्ट मांगा।वोटरों से मिलकर अपने एजेंडे को बताया और वादा किया कि अगर आप लोगो का आशीर्वाद मिला तो जीतने के बाद क्षेत्र को एक नया रूप दूंगा, क्षेत्र में सभी जन समस्याओं के निराकरण का पूरा प्रयास करूंगा,

पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आते देख पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों ने अपना दौरा तेज कर दिया है और क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। जिला पंचायत वार्ड नम्बर 34 शेखुपुर से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हिमांशु यादव ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं।भ्रमण के दौरान हिमांशु यादव ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं और इसी एजेंडे को लेकर वह चुनाव मैदान में है।लोगों से जन सम्पर्क करते हुए हिमांशु यादव ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिला पंचायत सदस्य बनकर निष्पक्ष भाव से क्षेत्र का विकास करना है।उन्होंने बताया कि मैंने पिछले पांच सालों में निस्वार्थ रूप में क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्या को खत्म कराया,बिना किसी भेदभाव के कोरोना काल में सैकडों लोगों को सरकारी मदद दिलाने के साथ ही मैने भी अपने पास से मदद की है,आगे जीतने के बाद भी क्षेत्र में रहकर अन्य बाकी रही समस्या से निजात दिलाने की पूरी कोशिश करूंगा. में गरीबों,असहायों एवं जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद करूंगा। उनका प्रयास होगा कि सभी विधवा, माताओं, वृद्धों एवं दिव्यांगों को पेंसन मिले। जरूरतमन्द पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इस मौके पर भाजपा बरिष्ठ नेता राजू मौर्य,श्याम अरोरा सभासद,गुड्डू मौर्य,आलोक,दिनेश सिंह समेत सभी कार्यकर्ता रहे मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here