होम राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना का कहर, देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15...

कोरोना का कहर, देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15 लाख से ज्यादा नए केस,लखनऊ के KGMU के VC समेत 40 डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण,सबने ली थी वैक्सीन की दोनों डोज

हाइलाइट्स:

  • मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के रेकॉर्ड एक लाख 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए
  • ये आंकड़े भारत में कोरोना महामारी फैलने की शुरुआत होने से लेकर अब तक की सबसे अधिक संख्या
  • देश में पिछले तीन दिन में दूसरी बार एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं

नई दिल्ली
कोरोना वायरस का संक्रमण देश में बेकाबू तरीके से बढ़ रहा है। मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के रेकॉर्ड एक लाख 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। ये आंकड़े देश में महामारी फैलने की शुरुआत होने से लेकर अब तक की प्रतिदिन की सबसे अधिक संख्या है। देश में पिछले तीन दिन में दूसरी बार एक लाख से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, अगले चार हफ्ते काफी भारी पड़ने वाले हैं।

देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जारी कोरोना के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को संक्रमण के 1 लाख 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। इससे पहले देश में बीते रविवार को 24 घंटे में संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसका कारण लोगों की ओर से बरती जा रही असावधानी और लापरवाही है। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों की 18 पार सभी को वैक्सीन लगाने की मांग पर मंत्रालय ने कहा, अभी टीकाकरण का मकसद ऐसे लोगों को पहले वैक्सीन देना है, जिन्हें इसकी ज्यादा जरूरत है, जो ज्यादा जोखिम में हैं।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है. मंगलवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी केजीएमयू (KGMU) के कुलपति डॉ. विपिन पुरी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमांशु कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. साथ ही संस्थान के 40 अन्य डॉक्टरों के भी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि सर्जरी विभाग में 20 डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं जबकि यूरोलॉजी विभाग में नौ डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में भी तीन डॉक्टर संक्रमित मिले हैं. इसके अतिरिक्त अन्य चिकित्सक स्टाफ के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.वैक्सीन के दो डोज लगने के बाद भी PGI के डायरेक्टर समेत 11 लोग पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है,

खास बात है कि यह सभी डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके हैं. केजीएमयू में संक्रमित ज्यादातर डॉक्टरों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 25 मार्च को ले ली थी.

वहीं, बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस के 5,928 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 30 संक्रमितों की मौत हो गई है. अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 5,928 नये संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,39,928 हो गई है. उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 30 संक्रमितों की मौत के बाद जान गंवाने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,924 हो गई है. बता दें कि सोमवार को कोविड-19 के 3,999 मामले आए थे.प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस समय संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 27,509 है. उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,176 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से घर भेजा गया है जबकि 6,03,495 मरीज इलाज के बाद संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here