होम स्वदेश केसरी ब्यूरो जिला पंचायत चुनाव, भाजपा ने जारी की बदायूँ में समर्थित उम्मीदवारों की...

जिला पंचायत चुनाव, भाजपा ने जारी की बदायूँ में समर्थित उम्मीदवारों की लिस्ट,51 सीटों की सूची में 21 महिलाओं को मौका,दिग्गजों को दिया झटका

  • बदायूँ जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए है आरक्षित,कई नेताओं ने अपनी पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारा
  • जिला पंचायत सदस्यों के 51 पद और आवेदन थे 368,भाजपा असमंजस में हर सीट पर थे सात से आठ दावेदार,मायूस दावेदार कहीं खेल न बिगाड़ दें
  • पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य की पत्नी रेखा शाक्य, बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल की पत्नी मेखला सिंह सहित पूर्व जिलामंत्री मनोज मोदी का नाम भी लिस्ट में

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य की सीटों को लेकर दिनभर चली उठापटक के बाद देर शाम भाजपा ने बदायूँ के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। 51 सीटों के लिए जारी सूची में 21 महिलाओं को मौका दिया गया है।इसकी वजह यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए कई नेताओं ने अपनी पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारा है।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची को लेकर पार्टी कार्यालय पर घंटों मशक्कत होती रही। बताते हैं कि कई लोगों से नोकझोंक भी होती रही। फिर मामला क्षेत्रीय कार्यालय तक पहुंचाया गया। उसके बाद जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने देर शाम सूची जारी की।त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए सात और आठ अप्रैल को नामांकन होने हैं। जिले में 19 अप्रैल को मतदान होगा।दरअसल, प्रत्याशी बनने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ थी। ऐसे में पार्टी असमंजस की स्थिति में नजर आ रही थी।दिनभर चली उठापटक के बाद देर शाम भाजपा ने बदायूँ के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

खुकड़ी से सीमा गुर्जर, मैल्हापुर से शिवओम पाल, ब्यौर से रेखा शाक्य, हुसैनपुर करौतिया से राजवती वर्मा, बनेई से अशोक वर्मा, वनकोटा से जयपाल, बगरैन से मंजुला सिंह, रहेड़िया से मुन्नी देवी, माेहम्मदपुर मई से शिव कुमार शर्मा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। नसरौल से दिगनेश, परौली से लक्ष्मीदेवी, परसिया से ममता देवी, लक्ष्मीपुर से हसमुखी मौर्या, सीकरी से श्याम सिंह सागर, आसफपुर से अमर सिंह, चंदोई से आशीष सागर को मैदान में उतारा गया है। लश्करपुर ओईया से कुलदीप कुमार गुप्ता, खंडुआ से कपिल चौधरी, नाधा से सपना देवी, रसूलपुर कलां से मेधावी यादव, मालपुर ततेरा से राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, भवानीपुर खल्ली से रामसनेही, उघैती गर्वी से सीमा गुप्ता, कौल्हिाई से वर्षा यादव, डकारा पुख्ता से विमला देवी, अहमदनगर असौली से राजेश कुमार उर्फ झंडू भैया, बेहटा गोसाई से यावित्री मौर्या को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।बांस बरौलिया से शीला देवी, रिसौली से सतवीर सिंह, पुसगवां से मेखला सिंह, अब्दुल्लागंज से उदयवीर दिवाकर, दियोनईया से मोहर सिंह लोधी, शेखूपुर से हिमांशु यादव, सकरी जंगल से उर्वशी यादव, रमजानपुर से ओमवती वर्मा को मैदान में उतारा गया है।इसी तरह कादरचौक से महेश शाक्य, ककोड़ा से आलोक कुमार, बची झझरऊ से धारा सिंह शाक्य, खेड़ा जलालपुर पुख्ता से हवलादार कश्यप, रिजोला से देवकी राजपूत को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। चंगासी से हेमा सिंह, म्याऊं से देवेंद्र राजपूत, विलहरी से ओमपाल लोधी, जगत से मनोज मोदी, खेड़ा बुजुर्ग से मीता सिंह, मोहम्मदनगर सुलरा से रामचरन पाल, गिधौल से सूरज पाल शाक्य, जमालपुर से महावीर राठौर, कलौरा से सुनीता कश्यप, बसेला से तारावती को भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय से जिन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है सभी को पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर अंदरखाने चल रही चर्चाओं के बावत उनका कहना है कि यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा। अभी तो अधिक से अधिक सीटों पर सदस्य को चुनाव जिताने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।

भाजपा में बढ़ती गुट बाजी का असर जिला पंचायत सदस्यों की जारी लिस्ट में साफ दिखा,इस लिस्ट में पंचायत अध्यक्ष बनने के बड़े और मजबूत दावेदारों का इस लिस्ट के अनुसार पत्ता साफ कर दिया गया है बहीं अध्यक्ष पद के कुछ दावेदार संगठन में अपनी मजबूत पकड़ के चलते लिस्ट में अपने मोहरों को जगह दिलाने में सफल रह कर अपनी जीत मान रहे हैं,बहीं लिस्ट से बंचित रहे मोहरों पर कुछ लोग दांव चलने की सोचने लगे हैं अगर ऐसा हुआ तो भाजपा की यह अंतरकलह इस चुनाब में भारी न पड़ जाए।अब यह तो आने वाले समय ही बताएगा कि लिस्ट में आये नामों का पलड़ा भारी रहता है या फिर मायूस दावेदारों की शतरंज की चालें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here