लखनऊ। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं 2021 की परीक्षा आयोजित होने को लेकर स्पेंस बरकरार है. संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा UP Board 10th,12th Exam 2021 की परीक्षा उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के बाद आयोजित की जाएगी. CBSE और ICSE बोर्ड की तरह यूपी बोर्ड भी मई में परीक्षा आयोजित कर सकती है.
इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने दिनेश शर्मा ने कहा था कि यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं परीक्षा 2021 पंचायत चुनावों के समापन के बाद ही आयोजित की जाएगी. उन्होंने कोई विशेष तारीख दिए बिना आगे कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए रिवाइज्ड टाइम-टेबल आवश्यक हितधारकों के साथ परामर्श के बाद जल्द ही जारी की जाएगी.
यूपी बोर्ड (UP Board) द्वारा जारी आधिकारिक डेटशीट के अनुसार UPMSP हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करने की योजना 24 अप्रैल 2021 से शुरू करने की थी. हालांकि, पंचायत चुनावों में देरी के कारण परीक्षाओं को लगभग दो हफ़्ते आगे बढ़ाई जा सकती है और मई 2021 के पहले हफ्ते यानी 4 या 5 तारीख से शुरू होने की संभावना है.
चुनाव आयोग द्वारा आदेश जारी होने के 42 दिनों के भीतर पंचायत चुनावों के तय समय में समापन करने की संभावना है. परीक्षा के लगभग एक सप्ताह तक स्थगित होने की संभावना है और रिजल्ट घोषणा की डेट भी आगे बढ़ाया जा सकता है. जारी हुई डेटशीट के अनुसार यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 का रिजल्ट 10 जून 2021 के आसपास अपेक्षित था. हालांकि देरी के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया की गति के आधार पर यह 15 या 17 जून 2021 तक जारी किया जा सकता है.


























