होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक नवीन सक्सेना का कोरोना संक्रमण से हुआ...

बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक नवीन सक्सेना का कोरोना संक्रमण से हुआ निधन,शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

बदायूँ गौरव क्लब बदायूँ व बदायूँ गौरव महोत्सव समिति की ओर से एक शोक सभा का आयोजन ब्रह्मदेव मंदिर में किया जिसमें कोरोना महामारी के चलते बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक,बदायूँ गौरव महोत्सव के सहसंयोजक नवीन सक्सेना के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

समस्त पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर नवीन सक्सेना को श्रदांजलि दी गई।शोक सभा में बोलते हुए बदायूँ गौरव क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा ने कहा कि नवीन सक्सेना के आकस्मिक निधन से बदायूँ जनपद को सांस्कृतिक विचारधारा की क्षति हुई ।बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक एवं वैशाली फिल्म्स के डायरेक्टर अशोक सक्सेना ने कहा कि नवीन सक्सेना ने जनपद में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जज की भूमिका का निर्वाहन करके बदायूँ जनपद की प्रतिभाओं को निखारा।नवीन सक्सेना कई सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं में जुड़े हुए थे।शोकसभा में विभांशु दत्त,असरार अहमद,जयवीर चंद्रवंशी,दिशांत पाठक,रितेश उपाध्याय,आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री,गौरव पाठक, कौशल राठौड़ आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here