होम राज्य उत्तर प्रदेश देश के सभी सांसद,विधायक,मंत्री सत्ता सुख का त्याग कर करोना की महामारी...

देश के सभी सांसद,विधायक,मंत्री सत्ता सुख का त्याग कर करोना की महामारी से जूझ रही जनता की अविलंब मदद को आगे आएं, डी.के.भारद्वाज

बदायूँ के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी,बीजेपी के राष्ट्रीय नेता,उधोगपति डीके भारद्वाज ने देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते देश के भयावह हालत से व्यथित होकर देश के सभी सांसदों ,विधायकों, मंत्रियों से मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि देश के वर्तमान हालात को देखते हुए देश ,प्रदेश के सभी सांसदो , मन्त्रियों , विधायिको को सत्ता सुख का त्याग कर करोना की महामारी से जूझ रही जनता की सेवा में अविलंब सहभागिता करने की अपील की है।उन्होंने साथ ही सभी को चेताते हुए सावधान किया है कि
!!जनता जानर्दन सब जानती है इस समय कौन क्या कर रहा है ?यह किसी से छिपा नहीं है की देेेश के ऐसे हालातों पर कौन नेेता जनता की क्या मदद कर रहा है।आने वालेे समय में यही जनता जनार्दन इस महामारी में अपनों के खोने और बुरे हालात में तड़पती जनता को आप सभी के मदद का हिसाब ज़रूर लेगी!!
में निंदा करता हूँ येसे नेताओ की जो इस महामारी काल में भी अपनी राजनीतिक उपलब्धियों का बखान कर रहे है …एवं सत्ता सुख का लाभ ले रहे है !
समय की पुकार है कि हम सब एक दूसरे का दुख दर्द समझे और यथा सम्भव सहयोग करें
‘हे प्रभु मेरे देशवासियों की रक्षा करे ‘

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here