खास बातें
पोस्टर प्रतियोगिता में शोएब अख्तर अव्वल
भाषण प्रतियोगिता में अतुल का प्रथम स्थान
वृत्तचित्र प्रतियोगिता में आंचल रहीं फर्स्ट
प्रो. नवनीत ने प्रकृति के दोहन के प्रति चेताया
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल साइंसेज में वर्चुअली आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर, भाषण और वृत्तचित्र प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में अतुल सिंह, पोस्टर प्रतियोगिता में शोएब अख्तर खान और वृत्तचित्र प्रतियोगिता में आंचल राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार बोले, अगर हम ऐसे ही आधुनिकता की तरफ दौड़ते रहेंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ नहीं बचेगा। बोले, अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, जिससे ऑक्सीजन संतुलन बना रहे। हमेशा रीसाइक्लिंग प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। प्लास्टिक का प्रयोग कतई न करें। उन्होंने प्रकृति के दोहन और दुष्परिणाम पर भी प्रकाश डाला। फैकल्टी शिखा पालीवाल ने धरती माँ करे पुकार, अब और न करो अत्याचार, मत करो गोद सूनी मेरी, लौटा दो मेरा प्यार स्लोगन के जरिए पृथ्वी संरक्षण पर जोर दिया। इन प्रतियोगिताओं में सभी डिप्लोमा कोर्सेज के करीब 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर डॉ. रुचिकान्त, श्रुति सिन्हा, श्री रोशन कुमार, श्री नवरीत वूरा आदि मौजूद रहे।


























