होम राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आगे आए उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(पंजी.)उत्तर...

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आगे आए उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(पंजी.)उत्तर प्रदेश बिसौली के व्यापारी

बिसौली:आओ हम अपनी जिम्मेदारी निभाये नगर बिसौली को कोरोना महामारी से बचाए।जिले में संक्रमण का प्रभाव बढ़ा और नौबत रात्रि कर्फ्यू की आ गई। इसके बाद शहर के बाजारों में संक्रमण को लेकर एहतियात नजर नहीं आई। इस पर शहर के उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(पंजी.)उत्तर प्रदेश बिसौली के पदाधिकारियों ने सतर्कता में जागरूता को स्वयं ही आत्मसात किया। सोमवार को व्यापारियों ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों से मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए कहा है।

सोमवार को पहले उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(पंजी.)उत्तर प्रदेश बिसौली के पदाधिकारियों ने कृष्ण अवतार शर्मा(नगर अध्यक्ष) के नेतृत्व में बिसौली में व्यापारियों ने अभियान चलाया। सभीव्यापारियों से आग्रह किया कि निश्चित दूरी व मास्क का प्रयोग अवश्य करे तथा दूर से आये ग्राहकों को पहले हाथ सेनेटाईज कराए और मास्क लगाने को प्रेरित करे ताकि हम सब अपने आपको सुरक्षित रख सके।
बिना मास्क लगाये व्यकित को कोई भी सामान ना दे।इस दौरान कृष्ण अवतार शर्मा(नगर अध्यक्ष)धर्मेन्द्र कुमार,नरेन्द्र दिवाकर,मोहित राज वार्ष्णेय,गौरव वार्ष्णेयदीपक वार्ष्णेय,पीयूष मुरारी वार्ष्णेय,पुलकित वार्ष्णेय,गोपाल कृष्णड्रा.अनुज वार्ष्णेय,के.पी.मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

सुरक्षित व्यापारी- उत्तम व्यापारी,दो गज दूरी मास्क हैं जरूरी

उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(पंजी.)उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में कोरोना से पूरे प्रदेश के व्यापारियों व ग्राहकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दोनों सुरक्षित रहें के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाने का आवाहन अपने संगठन के व्यापारियों से किया है।जिसको पूरे प्रदेश कमेटियां से समर्थन मिलना शुरू भी हो गया है,सभी कमेटियों ने जागरूकता अभियान की शुरुआत भी कर दी है, उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(रजि.)उ. प्र.बिसौली की कार्यकारिणी भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस महामारी से बचने के लिये प्रतिदिन बिसौली में जागरुकता अभियान चलाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here