सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी, ने हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाले सभी कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिये किये स्थगित,

सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी 
सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी 
बिल्सी के महंत श्री मटरु मल शर्मा (महाराज) 
सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी
बदायूँ:जिले के सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पिछले लगातार 51 वर्षों से जारी विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम को इस बार भी स्थगित कर दिया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 27 अप्रेल को होने वाले सभी कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिये स्थगित कर दिए गए हैं उक्त जानकारी सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के महंत श्री मटरु मल शर्मा (महाराज)ने दी है।साथ ही महंत ने सभी श्रद्धालू भक्तगणों से हनुमान जन्मोत्सव को घर पर विधि विधान से मनाने की सलाह दी है।
कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार की अपील पर बिल्सी में हर वर्ष बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाने वाला श्री हनुमान जन्मोत्सव जो इस बार 27 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार को है उसे इस वर्ष भी स्थगित किया गया है।
सिद्धपीठ के समय के अनुसार अपने घर पर ही निम्न तरीके से मनायें हनुमान जन्मोत्सव
जिस प्रकार सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम, बिल्सी में सुबह 11:45 बजे महाआरती का आयोजन किया जाता है, तदोपरान्त भगवान श्री बालाजी महाराज को 156 तरह के व्यंजनों से महाभोग लगाया जाता है। सभी भक्तगण अपने अपने घरों में सुबह 11:45 पर सपरिवार भगवान श्री बालाजी महाराज का रोली, चावल से तिलक लगाकर पूजन करने के बाद हनुमान जी की आरती कर ईश्वर से सभी के कष्ट दूर करने एवं दीर्घायु प्रदान करने की कामना करें, आरती के उपरान्त श्री बालाजी महाराज को अपनी सामर्थ्यनुसार 1, 5, 7, 11, प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाएं।भोग मे अपने घर मे बनाया हुआ खाना, मीठा, नमकीन, बिस्कुट, टॉफियां, पापड़, चिप्स, केला, सेब जैसी अन्य चीजों को शामिल कर सकतें है।भोग लगाने के उपरान्त सपरिवार श्री हनुमान चालीसा और श्री “हनुमान अष्टक” का पाठ करें।
इसी प्रकार सिद्धपीठ के समय के अनुसार सांय मे 7 बजे पुनः सपरिवार भगवान श्री बालाजी महाराज की आरती कर श्रद्धा पूर्वक भोग लगा कर अपनी सुविधा अनुसार सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।घर के दरवाजे पर सुंदर झालरें अथवा दिओं को जलाकर उत्सव के रूप में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनायें।इस तरह से पूजन कर भगवान श्री बालाजी के जन्मोत्सव को पूरी आस्था से घर पर ही मनाया जा सकता है।
सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत ने बालाजी धाम के सभी श्रद्धालुओं को दिए गए अपने संदेश में कहा है कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बालाजी महाराज की इच्छा है कि उनका जन्मोत्सव सिर्फ मंदिरों में ही न मनाया जाए बल्कि उनके सभी भक्तों द्वारा अपने घरों पर भी मनाया जाये।इस लिये उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए सभी भक्तों को हनुमानजी का जन्मोत्सव अपने घरों पर बड़ी ही धूमधाम से कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए मनाएं।
“नाशै रोग हरे सब पीरा जो सुमरे हनुमत बलबीरा।
“संकट से हुनमान छुड़ावै मनक्रम बचन ध्यान जो लावें।।
महंतजी के अनुसार भगवान श्री बालाजी महाराज का पूजन व आरती करने से सभी भक्तों के रोगों व दोषों का नाश होगा, सभी प्रकार के मानसिक, आर्थिक, शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी व सुख, शान्ति, समृद्धि की प्राप्ति होगी।


























