उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के प्रांतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ब राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त न्यूज एंकर अमिताभ अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से भाजपा नेता अधिवक्ता व साहित्यकार स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ‘ स्वतंत्र ‘ की पुस्तक ” पाथेय ” का विमोचन किया ।


स्वतंत्र प्रकाश गुप्त की यह पुस्तक पाथेय लघु बोध कथाओं का संग्रह है।स्वतंत्र प्रकाश गुप्त भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग उत्तर प्रदेश , जिला प्रभारी भारतीय जनता पार्टी बरेली , पूर्व जिला महामंत्री , पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा सहित तमाम दायित्वों का निर्वाह कर चुके हैं। इस मौके पर उपजा से जुड़े सभी पत्रकार भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती भाजपा के राष्ट्रीय नेता राजेश यादव क्षेत्रीय मंत्री राजीव गुप्ता जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष पूनम यादव पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक सहकारी बैंक के अध्यक्ष उमेश राठौर युवा नेता विश्वजीत भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रणव रस्तोगी,पवन शर्मा,अंकित मौर्या आदि उपस्थित रहे।