होम राज्य उत्तर प्रदेश हर हर महादेव से गूंजे मंदिर, पूजा के लिए उमड़ा जनसैलाब,महाशिवरात्रि पर...

हर हर महादेव से गूंजे मंदिर, पूजा के लिए उमड़ा जनसैलाब,महाशिवरात्रि पर शिवालयों में लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद …

बदायूँ महा शिवरात्रि का पावन पर्व आज है। पूरे देश में माघ मास की कृष्‍ण चर्तुदशी में महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। बदायूँ भर में शिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जा राह है।

सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने मंदिरों में उमड़ रहे हैं। गत वर्ष कोरोना की वजह से सार्वजनिक तौर पर आयोजन नहीं हुए थे। वहीं इस साल मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही है।

मंदिरों में सुबह से ही भक्‍तों का तांता लगा हुआ है। सड़कों तक लोगों की लाइन लगी हुई है। वहीं कई मंदिरों में कोरोना को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किये गए हैं। जिले में पर्व को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।मान्‍यता है कि इस दिन भगवान शंकर और मां पार्वती का विवाह संपन्‍न हुआ था। इस दिन शिवभक्‍त उपवास रखते हैं और भगवान शिव की अराधना करते हैं। वहीं भगवान शिव को हल्‍दी का उबटन लगाया जाएगा।वहीं आज कुंभ का पहला शाही स्‍नान भी है।शाही स्‍नान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here