होम राज्य उत्तर प्रदेश विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव में आरती कर...

विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव में आरती कर पूजन अर्चन किया

भारतीय जनकल्याण मिशन धर्मार्थ ट्रस्ट एवं बदायूँ गौरव क्लब के तत्वाधान में गाँव शिकरापुर में श्री गोलोक धाम गौशाला में माघ मास के पावन अवसर पर बारह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव एवं श्रीमद बाल्मीकीय रामायण कथा एवं श्रीमद भागवत महाकथा के तृतीय दिन शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने सर्वप्रथम श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आहुतियाँ प्रदान की तत्पश्चात श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया।।तथा आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।मुख्य अथिति शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ़ पप्पू भैया ने कहा कि यज्ञों के आयोजन से सम्पूर्ण ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।हमारी वैदिक परंपरा में यज्ञ को भगवान की आराधना का मुख्य स्तम्भ माना गया है।भगवान की कथा सुनने एवं सुनाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।भारतीय जनकल्याण मिशन धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य पं मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री एवं बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ़ पप्पू भैया एवं वरिष्ठ नेता धर्म सिंह शाक्य को माला पहनाकर,शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।


कथा व्यास आचार्य पं मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने श्री मदभागवत कथा एवं बाल्मीकीय रामायण कथा का वाचन करते हुए भगवान राम के विवाह की कथा सुनाई एवं सीता स्वयंवर का वर्णन किया।उन्होंने भागवत सुनाते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से सम्पूर्ण ब्रज रसमग्न था।उन्होंने कहा कि भगवान भक्ति के प्यासे हैं। भक्त की भक्ति के समक्ष भगवान को भक्त की मनोकामना पूरी करनी ही होती है।
वेदी पूजन एवं यज्ञ सूरत से आये आचार्य पं विपिन मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर रितेश उपाध्याय, शिवओम शर्मा,कौशल राठौड़,हर्षित पाठक ,सोनू शर्मा,गौरव पाठक,नरेश उपाध्याय,गौरव पाराशरी,विपिन शर्मा,रिंकू कश्यप, दिनेश शर्मा ,गीता शर्मा,निशा उपाध्याय सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here