बिल्सी विधायक आर के शर्मा ने आज मुख्यमंत्री से मिलकर बिल्सी में रोडवेज डिपो की स्थापना की मांग दोहराई, विदित हो कि बिल्सी में रोडवेज डिपो की मांग काफी लंबे समय से उठती रही है, इससे पूर्व सरकारों में भी बिल्सी के पूर्व जनप्रतिनिधियों ने रोडवेज स्थापना हेतु काफी प्रयास किये,


और हर बार डिपो की जमीन की तलाश भी हुई, जगह चिन्हित हो जाने के बाद कई बार शासन स्तर पर प्रस्ताव भी भेजे गए लेकिन किसी प्रस्ताव को आजतक शासन से मंजूरी नहीं मिली, उल्लेखनीय है की मायावती के मुख्यमंत्री काल में बिल्सी को तहसील बनाया गया था। उसी दौरान बिलसी में रोड़वेज डिपो बनाने के आदेश हो गए थे पर उत्तर प्रदेश में अचानक हुए राजनीतिक उथल पुथल में मायावती को मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा, जिसके चलते डिपो बनते बनते रह गया। तब से बिल्सी की जनता आजतक रोडवेज डिपो की आस लिये इंतजार कर रही है, इस डिपो के लिये स्वo भोलाशंकर मौर्या से लेकर योगेंद्र सागर,आशुतोष मौर्या, मुसर्रत अली विट्टन जैसे विधायक अपना पूरा जोर लगा चुके हैं।पिछली सपा सरकार में मिनी मुख्यमंत्री कहे जाने वाले पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी बिल्सी में डिपो बनाये जाने का वायदा किया था लेकिन यह वायदा भी हवा हवाई साबित हुआ।वर्तमान विधायक आर के शर्मा ने बिल्सी में रोड़वेज डिपो बनाये जाने का वायदा अपने चुनाव के दौरान किया था जिसके लिये वो लगातार प्रयासरत नजर आ रहे हैं मुख्यमंत्री से हुई हर मुलाकात में वो अपनी इस मांग को दोहराते रहे हैं।विधायक के लगातार प्रयासों के कारण बिल्सी की जनता को उम्मीद की किरण अभी भी बरकार है।विधायक के प्रयासों को साकार रूप मिल सके इसके लिये उनके सुभचिंतक आचार्य गोपाल स्वामी पहले ही रोडवेज डिपो बनाने के लिये अपनी निजी जमीन को रोड़वेज डिपो बनाने हेतू दान में देने की घोषणा सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं।अब आने वाला समय ही बताएगा कि विधायक के प्रयासों से बिल्सी की जनता का रोडवेज डिपो बनने का सपना इस सरकार में पूरा होगा कि नहीं। बिल्सी विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री जी ने बिल्सी में रोडवेज डिपो बनाये जाने का आश्वासन दिया है,


























