बदायूँ-उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मासिक वैठक जिला सयोंजक महेंद्र पाल सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई वैठक में लॉक डाउन में व्यपारियो पर किये गए मुक़्क़दमो समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई, बैठक में प्रदेश कार्यालय से जारी मनोनयन पत्र पदाधिकारियों को सौंपे गए साथ ही नये व्यापारियों को व्यापार मंडल की सदयस्ता दिलाई गई बैठक की अध्यक्षता महेंद्र पाल सिंह ने की संचालन जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा ने किया











सर्वप्रथम प्रदेश कार्यालय से जारी मनोनयन पत्र को प्रदेश सयोंजक नवनीत गुप्ता शोन्टू ने जिला सयोंजक महेंद्र पाल सिंह व नगर सयोंजक प्रदीप शर्मा को सौंपे जिला सयोंजक महेंद्र पाल सिंह ने जिला इकाई के पदाधिकारियों व नगर सयोंजक प्रदीप शर्मा ने नगर इकाई के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सोपे ,सरदार राजन चुग ,अभिषेक गुप्ता ,राजन वर्मा को व्यापार मंडल की सदयस्ता ग्रहण कराई
जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से मिल कर पोलोथिन पर प्रदेश सरकार की गाइड लाइन को साझा कर व्यापारियों के अनावश्यक उत्पीड़न रोकने के संदर्भ में वार्ता कर समाधान पर चर्चा की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गाइड लाइन में प्रतिबन्धित पोलोथिन पर रोक लगाई गई है न कि पैकिंग पन्नी पर किंतु पालिका प्रशासन प्रदेश सरकार के गाइड लाइन का उल्लंघन कर व्यपारियो का उत्पीडन कर हा है जो किसी दशा में बर्दास्त नही किया जायेगा
जिलामहामंत्री प्रदीप शर्मा ने पैक्ड सामान के सेम्पिल में कमी पाए जाने पर खुदरा व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दायर करने के कानून को खत्म किये जाने की मांग की, साथ ही प्रदेश नेतृत्व से अपील की, कि इस कानून के खिलाफ प्रदेश भर से जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार को सम्बोधित ज्ञापन देकर इस काले कानून को खत्म करने की मांग सरकार से करनी चाहिये,कियूं कि पैक्ड सामन की बिक्री में खुदरा व्यापारियों का कोई दोष नहीं होता वोह तो केवल 50 पैसे 1 रु कमाने के लिये कार्य करता है, जबकि पैक्ड सामन की निर्माता कंपनी जो इससे करोड़ों कमाती हैं वोह साफ बच जाती हैं।उन्होंने बताया कि फ़ूड विभाग मल्टीनेशनल कंपनी के प्रोडक्ट का सेम्पिल लेकर खुदरा व्यपारियो को दोषी साबित करते है जिसमे उनका कोई दोष नही होता है जिसके मांग के लिए प्रदेश भर में आंदोलन चलाया जाएगा
युवा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता ने सरकार से व्यापारियों को भी फ्रंटलाइन मानकर कोरोना बैक्सीन लगाए जाने की मांग की उन्होंने कहाकि हमारा व्यापारी कोरोना के दौरान बिना अपने परिवार की चिंता किये हुए दिन रात फ्रंट में रहकर आवश्यक सेवाएं देता रहा,और सरकार को व समाज को हर प्रकार से मदद करता रहा।सरकार को डॉक्टर, सफाई कर्मचारियों, पुलिस की तरह व्यापारियों को फ्रंटलाइन मानकर बैक्सीन लगवाने की प्राथमिकता में रखना चाहिए।
नगर अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोन्टू ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री द्वारा लॉक डाउन में व्यपारियो पर दर्ज किए गए हुए मुक़्क़दमो को बापिस लेने की घोषणा की गई गयी थी किन्तु प्रशासन से संपर्क साधने पर पता चला कि अभी इस विषय पर कोई शासन आदेश नही आया है सरकार से अबिलम्ब उक्त शासनादेश जारी किये जाने की मांग की जिससे व्यापारी समाज पर दर्ज किए गए मुक्कदमे बापिस हो सके
नगर महामंत्री संजीव आहूजा ने विधुत विभाग में ऑन लाइन कनेक्शन अप्लाई करने के बाद भी स्थानीय अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा ऑन लाइन जमा डॉक्यूमेंट के अतिरिक्त डाक्यूमेंट की मांग के साथ कार्यालय बुलाकर कागजों में कमी बताकर व्यापारियों से आर्थिक दोहन की शिकायतें व्यापार मंडल को मिल रही हैं,प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार ऑन लाइन कनेक्शन अप्लाई करने के बाद ऑनलाइन के अलावा कोई कागज अलग से लगाने का प्रवधान नही है विभाग के भृष्ट कर्मचारियों अधिकारियों और ऑफिस में बैठे बाबूओं को चेतावनी देते हुए सुधरजाने की नसीहत दी,
अंत मे अध्यक्षता कर रहे जिला सयोजक महेंद्र पाल सिंह ने जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, व उज्ज्वल गुप्ता युवा जिलाध्यक्ष से अतिशीघ्र कार्यकारिणी का विस्तार करने का निर्देश दिया।उन्होंने जिला कमेटी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द कस्बा नगरो में इकाई का गठन कर ले,वैठक में युवा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता ,नगर महामंत्री राजेश गुप्ता भल्लू,नगर अकेक्षक अमित वैश्य ,नगर कोषाध्यक्ष सोनू वर्मा,सुमित गुप्ता,अंकुर गुप्ता,सचिन गुप्ता,वंती गुप्ता आदि लोग शामिल रहे.


























