आज विकास क्षेत्र जगत के न्याय पंचायत जखेली के पूर्व माध्यमिक उनौला में ए0आर0पी0, संकुल शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों की एक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, प्रेरणा सूची, ई-पाठशाला के प्रभावी क्रियान्वयन, रीड एलांग एप्प, दीक्षा एप्प, निष्ठा प्रशिक्षण एवं नवाचार गतिविधियों के बारे में चर्चा-परिचर्चा की गई।

ए0आर0पी0 जगदीश चंद्र सागर ने संकुल शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों का बोध कराया।
ए0आर0पी0 सोनी गुप्ता ने सभी शिक्षकों से एक दूसरे से प्रेरित होकर अपने-अपने विद्यालयों को प्रेरक विद्यालय बनाने का आह्वान करते हुए मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
शिक्षक संकुल आयुष भारद्वाज ने रीड एलांग ऐप की विशेषताओं के बारे में बताते हुए पार्टनर कोड के माध्यम से सभी छात्रों एवं अभिभावकों के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने की अपील की।
इस मौके पर ए0आर0पी मुकेश कुमार, कुसुम लता, राजीव कुमार, सोनी गुप्ता, सुभाष चंद्र, युधिष्ठिर सुमन, दीपाली कृष्ण, संदीप कुमार, ऋचा वर्मा समेत न्याय पंचायत जखेली के समस्त प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।


























