तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फ़ैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज़-एफओईसीएस के 36 छात्र-छात्राओं का चेग इंडिया प्रा.लि., नई दिल्ली में सलेक्शन हो गया है। एजुकेशन प्लेटफॉर्म चेग इंडिया में बीटेक सीएस अंतिम वर्ष के 33 छात्र-छात्राओं में 7 छात्राओं ने बाजी मारी है तो बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के 02 छात्रों और बीटेक सिविल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के 01 छात्र का भी चयन हुआ है। चयनित होने वालों में आदित्य जैन, आकाश जैन, अमर अग्रवाल, अनिकेत गुप्ता, चेतन लोढ़ा, एकांश जैन, गर्भित जैन, गोपाल जैन, हर्ष जैन, कृतिका जैन, मनाली जैन, मनु जैन, प्रेरणा जैन, प्रियांजलि शर्मा, पुष्पेन सिंह चौधरी, राघव सिक्का, राहुल यादव, राशि जैन, ऋतिक जैन, सागर जैन, साक्षी जैन, संभव जैन, सम्यक जैन, सार्थक जैन, संभव जैन, सौरभ अगारकर, सौरभ कुमार जैन, शुभम कुमार जैन, सिद्धार्थ जैन, वैभव जैन, वर्तिका जैन, विकास जैन, यश जैन, हर्षित कुमार, जुनैद अली और अतिशय कपाड़िया शामिल हैं। इन छात्रों ने अपने इस चयन का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ-साथ एफओईसीएस के निदेशक प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, शिक्षकों और सीटीएलडी को दिया है। ऑनलाइन चयन प्रक्रिया दो चरणों में हुई। प्रथम चरण में ऑनलाइन टेस्ट जबकि दूसरे चरण में साक्षात्कार हुआ। एफओईसीएस के निदेशक प्रो. द्विवेदी ने चयनित इन छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह चयन प्रक्रिया असिस्टेंट डायरेक्टर प्लेसमेंट श्री विक्रम रैना और बीटेक प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्री रूपल गुप्ता की देखरेख में पूरी हुई।

























