होम राज्य उत्तर प्रदेश जय हिन्द से युवा होते हैं ऊर्जा से लबरेज

जय हिन्द से युवा होते हैं ऊर्जा से लबरेज

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के एफओईसीएस में पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भावपूर्ण स्मरण

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फ़ैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज़-एफओईसीएस के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी बोले, भारत रत्न, महान क्रांतिकारी एवं आजाद हिंद फ़ौज के फाउंडर सुभाष चंद्र बोस के दिए नारे जय हिन्द… , तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा…से आज भी युवा जोश,जुनून और ऊर्जा से लबरेज हो जाते हैं। भारतीय स्वत्रंता संग्राम के महानायक में लोगों को संगठित करने की अद्भुत क्षमता थी। नतीजतन आजाद हिन्द फ़ौज में सभी सैनिक स्वेच्छा से अवैतनिक थे। उन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की आजादी के लिए आवाज बुलंद की।

प्रो. द्विवेदी बोले, मेरे सामने छात्र-छात्राओं के रूप सैकड़ों सुभाष मौजूद हैं। प्रो. द्विवेदी ने उम्मीद जताई, ये अपने पराक्रम से नेताजी के सपनों को साकार करेंगे। प्रो. द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बोल रहे थे। उल्लेखनीय है, देशभर में नेताजी की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इससे पूर्व नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। पराक्रम दिवस पर छात्र-छात्राओं को नेताजी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस मौके पर एफओईसीएस के निदेशक प्रो. द्विवेदी के संग-संग विभागाध्यक्ष डॉ. अशेंद्र कुमार सक्सेना, प्रॉक्टर डॉ. शम्भू भारद्वाज, प्रो. आरसी त्रिपाठी, डॉ. संदीप वर्मा आदि भी मौजूद रहे। इनके अलावा डॉ. अजय उपाध्याय, श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह और छात्र ताबिश हयात ने नेताजी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। पराक्रम दिवस पर प्रो. एसपी पांडे, डॉ. पंकज गोस्वामी, डॉ. शक्ति कुंडू, श्री रूपल गुप्ता, सुश्री हिना हाशमी, शिखा गंभीर, श्री मनीष तिवारी के अलावा बीसीए, बीएससी-ऑनर्स, बीटेक, एमसीए फर्स्ट ईयर के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संचालन डॉ. सोनिया जयंत ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here