होम राज्य उत्तर प्रदेश केंद्रीय राज्यमंत्री लोकेश प्रजापति का बदायूं पहुंचने पर भाजपाइयों ने कई स्थानों...

केंद्रीय राज्यमंत्री लोकेश प्रजापति का बदायूं पहुंचने पर भाजपाइयों ने कई स्थानों पर किया स्वागत

बदायूं। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्याक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री लोकेश प्रजापति का बदायूं पहुंचने पर भाजपाइयों ने कई स्थानों पर स्वागत किया। सबसे पहले जिले की सीमा में प्रवेश करने पर उनका मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यालय पर भी कई स्थानों पर स्वागत किया गया।


आवास विकास में शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ रवि प्रताप सिंह के आवास पर केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को जो सम्मान भाजपा में मिलता है वह अन्य किसी पार्टी में नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं।

उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाया और कहा कि अब बिचौलियों का दौर खत्म हो गया है। कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभा पात्रों को मिल रहा है। विपक्षी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री लोकेश प्रजापति ने कहा कि अन्य पार्टियां पिछड़ा वर्ग को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती हैं। कल्याणकारी योजनाओं पर अन्य पार्टियों का जोर नहीं होता। विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। इस मौके पर अजय यादव मुखिया, अशोक शर्मा, राहुल पाठक, सरनाम सिंह आदि मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने आवास विकास में रवि प्रताप सिंह के आवास पर ही भोजन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here