होम राज्य उत्तर प्रदेश गैस लीक होने से लगी आग में चार झुलसे

गैस लीक होने से लगी आग में चार झुलसे

सौंधन।। गैस लीक होने से लगी आग में महिला सहित परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें आनन-फानन में बेहतर उपचार के लिए संभल रेफर किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बुधवार देर शाम हयातनगर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी सुनीता एवं दो बच्चों के साथ घर में था तभी पत्नी गैस पर खाना बनाने लगी जैसे ही पत्नी ने खाना बनाने के लिए गैस को खोल कर आग जलानी चाही तभी अचानक आग की लपटों से काफी तेज धमाका हुआ जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धमाके से मकान की दीवार खिड़की तथा दरवाजे भी गिर गए तेज आग से विनोद उसकी पत्नी तथा दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए तेज धमाका एवं आग की लपटों को देखकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और वह मुश्किल विनोद एवं उसके परिवार को बाहर निकाला जिन्हें परिजन निजी वाहन से बेहतर उपचार के लिए ले गए जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गैस लीक से लगी आग तथा उससे हुआ धमाका इतना विकराल था कि जिस की आवाज पूरे गांव में गई और विनोद के मकान की दीवारें खिड़की तथा दरवाजे भी गिर गए जिसने भी इस आवाज को सुना वह मौके की ओर दौड़ा और अंदर फंसे विनोद व उसके परिवार को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुके थे परिजन सभी घायलों को आनन-फानन में निजी वाहन से बेहतर उपचार के लिए ले गए है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here