- पंचों का तुकलगी फरमान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना
- मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई
असमोली (सम्भल) : थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपित को पंचायत में पांच जूतों की सजा का फरमान सुनाया गया। पंचों के तुकलगी फरमान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। हालांकि पूरे मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। बुधवार को थाना क्षेत्र के एक गांव किशोरी घर पर अकेली थी। स्वजन घर पर नहीं थे। तभी कुछ बंदर आ गए। किशोरी ने बंदर मारने के लिए पड़ोसी युवक को बुला लिया। युवक ने पहले बंदर भगा दिए। उसके बाद किशोरी से स्वजन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि घर पर कोई नहीं है। तभी युवक, किशोरी को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जब युवक घर से बाहर निकल रहा था तभी किशोरी ने शोर मचा दिया। इतने में स्वजन व आस पास के लोग आ गए। स्वजनों ने युवक को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद कुछ लोग युवक को छुड़ाने के लिए आ गए। उसके बाद गांव में पंचायत बैठ गई। पंचायत में पंचों ने युवक को पांच जूता मारने की सजा सुनाई। उसके बाद में मामला शांत हुआ। इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।





















