होम गैजेट्स Vi यूजर्स बिना नेटवर्क के भी वॉइस कॉल कर सकेंगे

Vi यूजर्स बिना नेटवर्क के भी वॉइस कॉल कर सकेंगे

Vodafone Idea, Vi WiFi Calling: वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए WiFi Calling सर्विस लॉन्च की है. इसके जरिये Vi यूजर्स बिना नेटवर्क के भी वॉइस कॉल कर सकेंगे. वोडाफोन-आइडिया ने अपनी यह सर्विस फिलहाल महाराष्ट्र-गोवा और कोलकाता सर्किल्स में लॉन्च की है. कंपनी की योजना चरणबद्ध तरीके से अपनी इस सर्विस को दूसरे सर्किल्स में लाने की है.

टेलीकॉम टॉक ने Vi कस्टमर केयर सपोर्ट के हवाले से रिपोर्ट किया है कि Wi-Fi Calling एक इंटीग्रेटेड सर्विस है, जो कि आपको अपने होम ब्रॉडबैंड, ऑफिस ब्रॉडबैंड या पब्लिक Wi-Fi जैसे वायरलेस इंटरनेट कनेक्शन पर वॉइस कॉल करने और रिसीव करने की सहूलियत देता है. इस सर्विस से आपको लो नेटवर्क कवरेज वाले इलाकों में वॉइस कॉल करने में मदद मिलेगी. यह सर्विस 15 दिसंबर 2020 से उपलब्ध है.

बता दें कि जियो और एयरटेल जैसी शीर्ष टेलीकॉम कंपनियां भारत में पहले ही अपनी वाई-फाई कॉलिंग सर्विस लॉन्च कर चुकी हैं. वोडाफोन-आइडिया पिछले कुछ समय से वाई-फाई कॉलिंग सर्विस की टेस्टिंग कर रही है. वोडाफोन और आइडिया के नेटवर्क इंटीग्रेशन की वजह से कंपनी यह सर्विस अब तक लॉन्च नहीं कर पाई थी.

Wi-Fi Calling या VoWiFi क्या है?

Wi-Fi Calling को VoWiFi भी कहते हैं, जिसका फुल फॉर्म वॉयस ओवर वाई-फाई होता है. यह वाई-फाई के जरिये काम करता है. इसे वॉयस ओवर आईपी VoIP भी कहा जाता है. इसके जरिये आप होम वाई-फाई, पब्लिक वाई-फाई और वाई-फाई हॉटस्पॉट की मदद से कॉलिंग कर सकते हैं. मान लीजिए कि कभी आपके मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहा, तो आप किसी वाई-फाई या किसी से हॉटस्पॉट लेकर फोन पर आराम से बात कर सकते हैं. VoWiFi का सबसे बड़ा फायदा रोमिंग में होता है, क्योंकि आप किसी भी वाई-फाई के जरिये फ्री में बातें कर सकते हैं.
एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत नहीं

यह कुछ उसी तरह काम करता है, जब आप व्हाट्सऐप कॉलिंग करते हैं. व्हाट्सऐप कॉलिंग के दौरान आप किसी से बात भी कर लेते हैं और आपका बैंलेस भी खर्च नहीं होता है, क्योंकि व्हाट्सऐप कॉलिंग में आप इंटरनेट नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए जाहिर है कस्टमर्स को एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत नहीं होगी.

कैसे होगी फ्री में बात?

आप VoWiFi कॉलिंग तभी कर पाएंगे, जब आपका स्मार्टफोन WiFi कॉलिंग को सपोर्ट करनेवाला होगा और साथ ही आपका टेलीकॉम ऑपरेटर भी VoWiFi की सुविधा देता होगा. फोन की सेटिंग्स में नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर आप इसे चेक कर सकते हैं. अगर आपके फोन के नेटवर्क सेटिंग में वाई-फाई कॉलिंग का ऑप्शन दिख रहा है, तो उसे सेट करके आप VoWiFi कॉलिंग कर सकते हैं.

WiFi कॉलिंग वाला फोन जरूरी

VoWiFi कॉलिंग फिलहाल हाई एंड स्मार्टफोन्स में उपलब्ध है. इनमें iPhone 11 Pro, Samsung Galaxy Note 10+ जैसे डिवाइसेज शामिल हैं. MIUI 11 के अपडेट के बाद Xiaomi के Redmi K20 और Redmi K20 Pro में भी आप इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा OnePlus 7T, One Plus 7 सीरीज में भी VoWiFi का सपोर्ट दिया गया है. टेलीकॉम कंपनियां जैसे ही यह सर्विस लॉन्च करेंगी, इनके स्मार्टफोन यूजर्स इसे मजे से इस्तेमाल कर पाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here