ओजित शर्मा की रिपोर्ट
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी व्यापार सभा के कुल 81 महानगर और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. इनमें लखनऊ मंडल में भरत वाधवानी को लखनऊ जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि गणेश कुमार अग्रवाल को लखनऊ नगर अध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह से सौरभ अग्रवाल को मेरठ जिला व विजय कुमार को मेरठ नगर अध्यक्ष बनाया गया है
वहीं प्रेम चंद गुप्ता को गाजियाबाद जिला, शुभम गुप्ता को हापुड़, रवींद्र गोयल को बुलंदशहर, समीर शर्मा को मुरादाबाद, सुरेंद्र भाटिया को बरेली जिला और अजय गुप्ता को बरेली महानगर अध्यक्ष बनाया गया है.
इनके अलावा कृष्ण कुमार गुप्ता को अयोध्या जिला, रजनीकांत श्रीवास्तव को उन्नाव, अमर अग्रहरि को गोरखपुर जिला, रैलिश गुप्ता को गोरखपुर नगर, चरनदास गुप्ता को वाराणसी जिला और राजेश केशरी को वाराणसी नगर अध्यक्ष बनाया गया है.
समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्षों की लिस्ट जारी
वहीं आगरा जिला के राकेश अग्रवाल अध्यक्ष होंगे, जबकि राजेश गुप्ता आगरा महानगर की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसी तरह अवनीश शौक्य मैनपुर, गुलशन गुप्ता मथुरा जिला, अंकित वाष्र्णेय मथुरा नगर, नवीन गुप्ता पिंटू अलीगढ़ जिला और शशांक वाष्र्णेय अलीगढ़ नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं.
कानपुर मंडल में डॉ. गोविंद सिंह यादव को कानपुर देहात, जितेंद्र जायसवाल को कानपुर नगर, विनय कुमार को कानपुर ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है.पंकज गुप्ता को फर्रूखाबाद, सदाशिव श्रीवास्तव को इटावा और विपिन गुप्ता को औरैया का अध्यक्ष बनाया गया है.झांसी मंडल में सत्येंद्रपुरी गोस्वामी को झांसी जिला, अजय चड्ढा को झांसी महानगर, प्रदीप जैन चिगलौआ को ललितपुर और मनोज अग्रवाल को जालौन का अध्यक्ष बनाया गया है.


























