होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी में गैंगरेप पीड़‍िता ने पुलिस अधिकारी पर लगाया रेप का आरोप

यूपी में गैंगरेप पीड़‍िता ने पुलिस अधिकारी पर लगाया रेप का आरोप

रजत गुप्ता की रिपोर्ट

नई दिल्‍ली:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गैंगरेप पीड़िता ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़‍िता का कहना है कि जब वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गई थी, तब सब-इंस्पेक्टर ने उसके साथ रेप किया। एडीजी, बरेली अविनाश चंद्र ने उस महिला की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं।

जलालाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि 30 नवंबर को जब वह पैदल मदनपुर जा रही थी, तभी एक कार में पांच आदमी आए, उसे जबरन खींच लिया पास के एक खेत में और उसके साथ बलात्कार किया।

उसने आरोप लगाया कि जब वह जलालाबाद पुलिस स्टेशन गई, तो वहां मौजूद एक सब-इंस्पेक्टर उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

महिला ने कहा कि जब पुलिस ने इस मामले में उसकी शिकायत दर्ज की नहीं की, तक वह एडीजी बरेली अविनाश चंद्र से मिली, जिन्‍होंने घटना की जांच का आदेश दिया है।

सर्किल अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जांच करने के लिए कहा गया है और अगर महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here