होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता...

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के बदायूँ कार्यालय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

Managing Editor – Ansh Gupta ki report

6 दिसंबर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया
सर्वप्रथम पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता ने कहा कि आज हम सब लोग बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उपस्थित हैं 6 दिसंबर 1956 को बाबा साहब ने अपना शरीर पूरा किया उनका पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा उन्होंने हमेशा दबे कुचले पीड़ित शोषित वंचित के लिए काम किया और उनके द्वारा बनाए हुए संविधान पर आज हमारा देश चल रहा है वास्तव में बाबा साहब के मन में जो इच्छा थी उसको पूरा करने का अगर किसी ने काम किया तो वह देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी हैं माननीय नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब के पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में घोषित कर उन्हें सम्मान देने का काम किया है
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने कहा बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था बाबा साहब रामजी मालोजी और भीमा भाई की 14बी संतान थे बे हिंदू महार जाति से संबंध रखते थे जो उस समय छुआछूत का शिकार थी इस कारण उन्होंने सामाजिक और आर्थिक रूप से गहरा भेदभाव सहन किया था बाबा साहब के पूर्वज लंबे समय तक ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में कार्यरत रहे उन्होंने पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया उन्होंने हमेशा पीड़ित शोषित वंचित के लिए काम किया बाबा साहब चाहते थे कि देश से छुआछूत खत्म हो उनको अपनी जाति के कारण सामाजिक प्रतिरोध का सामना करना पडा था उन्होंने 7 नवंबर 1900 को अंग्रेजी की पहली कक्षा में प्रवेश लिया इसी दिन से उनके शैक्षिक जीवन का आरंभ हुआ था इसलिए 7 नवंबर को महाराष्ट्र में विद्यार्थी दिवस मनाया जाता है अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डीपी भारती जी ने कहा बाबा साहब अंबेडकर जी के नाम से लोकप्रिय भारतीय बहुत विधि वेता अर्थशास्त्री राजनीति के और समाज सुधारक थे उन्होंने दलित बहुत आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया था वास्तव में बाबा साहब के बताए हुए संविधान पर अगर किसी राजनीतिक दल ने काम किया है तो भारतीय जनता पार्टी है भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब के पंचतीर्थ ओं को घोषित कर वास्तव में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है
कार्यक्रम को भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह एवं अरविंद वाल्मीकि ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य श्रीमती दीपमाला गोयल जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एम पी सिंह राजपूत महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा राठौर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मौर्य अरुण प्रकाश सिंह जिला मंत्री मोनिका गंगवार कौशल शास्त्री रानी सिंह पुंडीर नगरअध्यक्ष मनोज गुप्ता मीडिया प्रभारी संजीव गुप्ता पंकज शर्मा शुशील कुमार सिंह सहदेव सागर रीता वर्मा प्रेमलता सिंह अमिता उपाध्याय सीमा शर्मा झंडू भैया अमित सिंह तारा मौर्य ममता मौर्य वंदना शर्मा उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here