Managing Editor – Ansh Gupta ki report
जिला भाजपा कार्यालय बदायूं पर जिला बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत कार्य योजना पर विमर्श हुआ बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री अशोक भारतीय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 17 नवंबर 2020 को तैयार मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान दिनांक 17 नवंबर से 15 दिसंबर 2020 तक चलाया जा रहा है इसी बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 5 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच तक चलाया जाएगा जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल मतदाता सूची प्रमुखों को उनके क्षेत्र में आने वाले सभी बूथों की नवीनतम मतदाता सूची एवं बीएलओ की सूची उपलब्ध कराई गई इसी क्रम में इस अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए मंडल स्तर तक की कार्य योजना को तैयार किया गया बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य नगर विकास राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता विधायक शेखूपुर श्री धर्मेंद्र शाक्य विधायक बिसौली श्री कुशाग्र सागर पूर्व विधायक श्री प्रेम स्वरूप पाठक एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री हरीश शाक्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया बैठक में नवनियुक्त क्षेत्रीय टीम के उपाध्यक्ष श्री आर एस पाल एवं श्री राजेश्वर पटेल एवं क्षेत्रीय मंत्री श्री राजीव गुप्ता जी का सभी पार्टी पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया इस बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती दीपमाला गोयल जी पूर्व विधायक श्री दया सिंधु जी चेयरमैन जिला सहकारी बैंक श्री उमेश राठौर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सीमा राठौर मेधावी यादव अनुज माहेश्वरी आतिफ निजामी श्रीमती पूनम गुप्ता भगवान सिंह मौर्या जी सुखदेव राठौर जी सुभाष गुप्ता जी श्रीमती मोनिका गंगवार जी श्रीमती रानी सिंह पुंडीर जी कौशल शास्त्री अंकित मौर्या सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत जी सोबरन सिंह जी नगर अध्यक्ष शैलेंद्र मोहन शर्मा एवं मनोज गुप्ता बिट्टन के अतिरिक्त हरिओम पाराशरी शुभा गौड़ मोर सिंह लोधी कमलजीत भुरानी मनोज कृष्ण गुप्ता दुर्गेश वार्ष्णेय पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री धीरज सक्सेना जी प्रभा शंकर वर्मा जी बेस पटेल जी यदनेश यादव जी एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री संजीव गुप्ता एडवोकेट सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मतदाता सूची प्रमुख उपस्थित रहे


























