अंश गुप्ता
बदायूं , श्री सत्य साईं सेवा समिति बदायूं द्वारा कुष्ठ आश्रम कछला में असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए 50 कम्बलों का वितरण किया गया, कंबल पाकर गरीब महिलाओं ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व जिलाउपभोक्ता फोरम की ज्यूरी मेंबर अनीता गुप्ता ने कहा कि इन दिनों ठंड पड़ने के कारण गरीबों को ठंड से राहत दिलाने की मंशा से संस्था ने कम्बलों का वितरण कराया है, इस मौके पर विश्वास गुप्ता मंत्री अमरीश पोषक सुरेंद्र उपमंत्री अंश गुप्ता संगीता अनेजा साक्षी गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


























