राहुल पाठक (जिला संवाददाता)
- अब कटरी में बच्चे बंदूक नहीं कलम थामेंगे बच्चे
- शेखुपुर क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने का उठाया है बीड़ा,
- अपने पिताश्री के पद चिन्हों पर चल कर कटरी में फैला रहे शिक्षा की अलख
बदायूं । कादरचौक क्षेत्र की कटरी में शिक्षा की अलख जगाने की दिशा में प्रयासरत शेखूपुर विधायक श्री धर्मेन्द्र शाक्य ने एक और इंटर कॉलेज की आधारशिला रखी। विधायक ने कहा कि कटरी क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य का पहले काफी अभाव था। उनके पिता जी माननीय पूर्व मंत्री जी श्री भगवान सिंह शाक्य जी ने इस क्षेत्र में मुहिम चलाई थी। अब वह इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि शिक्षा और स्वास्थ के मामले में यहां की अलग पहचान बन सके।किसी भी क्षेत्र का पिछड़ापन तब तक दूर नहीं किया जा सकता जबतक शिक्षा केंद्रों का अभाव होगा। अब तक पूर्व की सरकारों ने कटरी में अपराधियों को पनाह दी में इस पहचान को शिक्षा के मंदिर खोल कर कटरी को एक नई पहचान देने का प्रयास कर रहा हूँ, इसके लिये मुझे अपने पिताश्री पूर्व मंत्री भगवान सिंह पर गर्व है जिन्होंने अपने कार्यकाल में भी शिक्षा के लिये कई स्कूल खोले जिनमें आज हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं,में उन्हीं की मुहिम को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूँ,
इससे पूर्व विधायक कादरचौक पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के मौके पर कादरचौक ब्लॉक में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0अटलबिहारी बाजपेयीजी जयन्ती को आज सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर मण्डल जगत में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आये मुख्य अथिति के रूप में धर्मेंद्र शाक्य विधायक उप जिला अधिकारी किशोर गुप्त खंड विकास अधिकारी कादरचौक जीपी कुशवाह एवं ब्लॉक के समस्त अधिकारीगण तथा मंडल के समस्त पार्टी के पदाधिकारी गणो ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पूरे देश के किसान भाइयों के सम्बोधन को स्क्रीन पर सभी के साथ बैठकर सुना के साथ बैठकर सुना।
इसके बाद उन्होंने ग्राम ककोडा में देवकी देवी शिक्षण संस्थान का भूमि पूजन किया।
इस मौके पर जिला पंचायत प्रत्याशी सरनाम सिंह, ब्लॉक प्रमुख कौशल कुमार वर्मा, राजू मौर्या, धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।































