होम राज्य उत्तर प्रदेश शादी करने जा रहे दूल्हे को बीच रास्ते उठा ले गई महिला,देखते...

शादी करने जा रहे दूल्हे को बीच रास्ते उठा ले गई महिला,देखते रह गए घराती और बराती

स्वदेश केसरी व्यूरो

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में बारात लेकर दुल्हन लेने जा रहे एक युवक को रास्ते में उसकी पहली पत्नी ने रोक लिया। बग्गी पर चढ़कर उसने दूल्हे को बताया कि तमाशे से बचना हो तो सीधे उसके साथ चले। दूल्हा अपनी पगड़ी आदि बग्गी पर छोड़कर कार में पहली पत्नी के साथ चला गया और बाराती देखते रह गए। इस घटना की इलाके में व्यापक चर्चा है। मामला उझानी इलाके का है। यहां रहने वाला एक युवक दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात एक युवती से हुयी और दोनों ने वहीं पर शादी कर ली। इधर, युवक ने अपने परिजनों से यह बात छिपाये रखी। नतीजतन परिवार वालों ने उसकी शादी कछला रोड निवासी एक युवती के साथ तय कर दी।

युवक लगभग 10 दिन पहले यहां पहुंचा तो परिजनों ने उसे बताया कि शादी तय हो चुकी है और बैंडबाजा भी बुक है। कलह न हो, इसलिए वह मामले को दबाये रहा। नतीजतन बीते रोज शादी की रस्में पूरी होने के साथ ही बारात भी जाने लगी। इसकी भनक दिल्ली वाली पत्नी को लगते ही वह कार से यहां पहुंची तो बारात उझानी के पुराने टॉकीज के पास थी और बाराती नाचने-गाने में मशगूल थे। पहली पत्नी ने बग्गी पर चढ़कर 500 रुपये का नोट दूल्हे के सिर पर लगाकर फोटो खिंचवाये तो लोग दंग रह गये कि आखिरकार वह कौन है। जबकि इसके बाद उसने दूल्हे को हड़काया तो दूल्हा पहली पत्नी की कार में बैठकर उसके साथ चला गया। बारात भी रास्ते से ही वापस लौट गई। हालांकि किसी पक्ष ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here