होम राज्य उत्तर प्रदेश वीरेंद्र कुमार धींगड़ा बने समाजवादी व्यापार सभा बदायूँ के जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद...

वीरेंद्र कुमार धींगड़ा बने समाजवादी व्यापार सभा बदायूँ के जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद के हैं करीबी,

राहुल पाठक- जिला संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर पूर्व मंत्री व सहारनपुर नगर विधायक व समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने बदायूँ के वीरेंद्र कुमार धींगड़ा को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। समाजवादी पार्टी एवं व्यापारियों ने वीरेंद्र कुमार धींगड़ा को बधाई दी है।

व्यापार सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार धींगड़ा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उनका अच्छी प्रकार से निर्वाहन करेंगे। समाजवादी पार्टी ने हमेशा व्यापारियों के हितो के लिए काम किए और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। वीरेंद्र कुमार धींगड़ा के सपा व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष बनने पर व्यापारियों और समाजवादी पार्टी के नेताओ के द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here