होम अंतर्राष्ट्रीय दुनिया के सबसे ताकतवर देश ने चुना अब तक का सबसे बुजुर्ग...

दुनिया के सबसे ताकतवर देश ने चुना अब तक का सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में पछाड़ कर “जो बाइडेन” बने अमेरिकी राष्ट्रपति,भारतीय मूल की ‘कमला हैरिस’ चुनी गई पहली महिला उपराष्ट्रपति

विदेश संवादाता विभोर पाराशर की रिपोर्ट

अमेरिका ने चुना नया राष्ट्रपति 78 साल की उम्र में पद संभालने वाले सबसे बुजुर्ग अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी 2021 को 78 साल और 2 महीने की उम्र में 46 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे और वह यह पद संभालने वाले अबतक के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति होंगे। वह डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ देंगे जिन्होंने जनवरी 2017 में 70 साल और 220 दिन की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति ‘जो वाइडेन’ ने ट्वीट किया है “अमेरिका आपने हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए मुझे चुना… इसके लिए आभार” बकौल बाइडेन, “हमारी आगे की राह मुश्किल होगी लेकिन वादा करता हूं मैं सभी अमेरिकी नागरिकों का राष्ट्रपति बनूंगा… चाहे आपने मेरे लिए वोट किया हो या नहीं।”

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की जीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया, “यह चुनाव अभी खत्म नहीं हुआ है… बाइडेन को किसी भी राज्य का आधिकारिक विजेता घोषित नहीं किया गया है।” उन्होंने कहा “मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा… जब तक अमेरिकियों को उनके हक और लोकतंत्र की मांग के अनुसार ईमानदार मतगणना नहीं मिलती।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here