होम अंतर्राष्ट्रीय राहुल गांधी ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को अमेरिकी चुनाव में...

राहुल गांधी ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को अमेरिकी चुनाव में जीत पर दी बधाई

प्रदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

राहुल गांधी ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को अमेरिकी चुनाव में जीत पर दी बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “भरोसा है कि बाइडेन अमेरिका को एकजुट करेंगे और एक मजबूत दिशा देंगे। “अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने जा रही कमला के लिए राहुल ने कहा “हमें गर्व है कि अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति की जड़ें भारत से जुड़ी है।”

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, “भारत की बेटी कमला हैरिस दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र(यूएस) अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं और भारत सरकार को उनके शानदार स्वागत की तैयारी करनी चाहिए। “उन्होंने कहा, हैरिस भविष्य में अमेरिका की राष्ट्रपति भी बन सकती हैं और एक भारतीय होने के नाते हमें उन पर गर्व है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here