विकास माहेश्वरी की रिपोर्ट
अमेरिका के उपराष्ट्रपति चुनी गई कमला हैरिस ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कहा है “मैं इस ऑफिस में पहली महिला हो सकती हूं लेकिन आखिरी महिला नहीं। उन्होंने कहा आज इसे देख रही हर छोटी लड़की देखेगी कि यह संभावनाओं का देश है।

आगे बोलते हुए कमला हैरिस ने कहा “मैं आज उस महिला की सबसे ज्यादा आभारी हूं, जिनकी वजह से आज मैं यहां हूं, मेरी मां, श्यामला गोपालन हैरिस।” उन्होंने कहा, “जब वे 19 साल की उम्र में भारत से यहां आईं, उन्होंने इस पल की कल्पना नहीं की होगी लेकिन…..
अमेरिका में ही ऐसा पल संभव है।” भारतीय मूल की कमला अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत, और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति होंगी।

























