विकास माहेश्वरी की एक रिपोर्ट
गोवा के डिप्टी सीएम के फोन से ‘शेयर की गई पॉर्नक्लिप, उन्होंने कहा फोन हैक किया गया गोवा के उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर के फोन से ‘विलेजेज ऑफ गोवा’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पोर्न क्लिप शेयर किए जाने का मामला सामने आया है कावलेकर ने शरारती तत्वों पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका फोन हैक किया गया था वहीं गोवा फारवर्ड पार्टी महिला प्रकोष्ठ ने उन पर एफ आई आर की मांग की है।


























