प्रदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि हज 2021 कोविड-19 महामारी से से जुड़े राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय निर्देशों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब सरकार की तरफ से हज 2021 के संबंध में फैसला होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया और अन्य भारतीय एजेंसियां हज के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा करेंगी


























