होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में आरएसएस का पथ संचलन, स्वागत में बरसाए फूल

बिल्सी में आरएसएस का पथ संचलन, स्वागत में बरसाए फूल

बदायूँ/बिल्सी ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सहसवान के नगर/खंड बिल्सी में शनिवार को नव बर्ष प्रतिपदा के अवसर पर बिल्सी शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का नगर में पथ संचलन हुआ,

मुजरिया रोड वाईपास स्थित रंजना हॉस्पिटल से शुरू होकर पूरे शहर के मुख्य मार्गो बालाजी तिराहा,अटल चौक का भृमण कर बदायूँ रोड स्थित जे एस पैलेस पर जाकर समापन हुआ।वहीं, हिन्दू संगठन से जुड़े सदस्यों ने बालाजी तिराहे व अटल चौक में स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही भारतमाता की जय के गगन भेदी नारे लगाए।पथ संचलन में भारी संख्या में नगर व खंड से पहुंचे स्वयंसेवक के साथ ही बाल स्वयंसेवकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया जो सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here