होम राज्य उत्तर प्रदेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा, की मीटिंग वृन्दावन मे हुई सम्पन्न, अखिल...

पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा, की मीटिंग वृन्दावन मे हुई सम्पन्न, अखिल भारतीय माहेश्वरी युवक युवती परिचय सम्मेलन व नये ट्रस्टों के गठन पर हुई चर्चा।

वृन्दावन/बदायूँ। वृन्दावन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों की एक मीटिग दिनाँक 29 मार्च को राकेश मोहता कार्यवाहक अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन हुई । मीटिंग का सुभारम्भ भगवान महेश की वन्दना के साथ हुआ।मीटिंग में महासभा के संयुक्त मन्त्री विनीत केला ने बनारस में सम्पन्न हुई महा सभा की मीटिग में महासभा द्वारा पारित सभी प्रस्तावों की जानकारी दी साथ ही इन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए अन्य नवीन टृस्टों के गठन को लेकर उनके प्रारूप पर भी चर्चा की गई।

सुभाष चन्द्र बाहेती ने सभी पदाधिकारियों से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के प्रोग्रेस रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की साथ ही सभी से इस कार्य को यथा शक्ति शीघ सम्पन्न कराने को कहा।इस दौरान अखिल भारतीय माहेश्वरी युवक युवती परिचय सम्मेलन कराये जाने को लेकर चर्चा करते हुए अजय माहेश्वरी ने परिचय सम्मेलन मथुरा/वृन्दावन में कराये जाने का सुझाव दिया साथ ही इसमें अपना भरपूर योगदान देने का भी विश्वास दिलाया,इस प्रस्ताव का समर्थन महेन्द्र डागा,आगरा ने किया | नवनीत माहेश्वरी जी ने इस विषय पर एक शीघ्र अलग से मीटिग बुलाने का सुझाव दिया। राकेश मोहता ने समाज के ऐसे वर्ग जिसकी आय तीन लाख से कम है, उनकी जनपद वार लिस्ट बनाने के प्रस्ताव के अलावा भी अन्य बिषयों पर भी चर्चा करते हुए मीटिंग समापन की घोषणा की गई।सभी पदाधिकारियों ने सुन्दर व्यवस्था की भी भूर भूर प्रशंसा की |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here