होम राज्य उत्तर प्रदेश दबंगों को कानून का पाठ पढ़ा रहे एसओ उसहैत सौरभ सिंह

दबंगों को कानून का पाठ पढ़ा रहे एसओ उसहैत सौरभ सिंह

उसहैत संवाददाता सोमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

स्वदेश केसरी बदायूं । बदायूं जिले के थाना उसहैत में तैनात एसओ सौरभ सिंह दबंगों को सरदर्दी बने हुए हैं। उनकी तैनाती से पहले क्षेत्र में तमाम अवैध धंधे चल रहे थे। बालू खनन, सट्टा, जुआ और अवैध शराब बनाने का अवैध कारोबार यहां जोरों पर था। कई अवैध धंधे उजागर हुए तो पुलिस अधिकारियों ने यहां परिवर्तन करते हुए तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर सौरभ सिंह को थाने का चार्ज सौंपा। अधिकारियों की मंशा पर खरा उतरते हुए एसओ ने सबसे पहले थाने में दलालों का प्रवेश वर्जित किया। बाद में अवैध धंधेबाजों को चिंहित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जिससे आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों में दहशत पैदा हुई और वह भूमिगत हो गए। रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जनता की समस्याएं सुनने के बाद एसओ सौरभ सिंह क्षेत्र में दबंगों को कानून का पाठ पढ़ाने निकलते हैं। उनकी कार्यशैली से अब मजलूमों को इंसाफ मिल रहा है। क्षेत्र के लोग भी उनकी सराहना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here