बदायूं। शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के तहत शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपनी पत्नी अन्नू शाक्य के साथ अपनी विधानसभा क्षेत्र का भृमण कर पुनः विधायक बनाने का आर्शीवाद मांग रहे हैं, विधानसभा में मिल रहे भारी जनसमर्थन से दोनों काफी गद गद दिखे।





आज क्षेत्रीय भृमण में उनके साथ राजस्थान के धौलपुर से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने भी क्षेत्रीय भृमण किया। इस दौरान विधायक के साथ धौलपुर विधायक ने डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए धर्मेंद्र शाक्य के लिये भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान विधायक ने योगी और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को मिले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव बहेड़ी से की। विधायक की के व्यवहार व सादगी को देखते हुए ग्रामवासियों ने तारीफ करते हुए कहा कि आप तो सभी के दिलों में बसते हो आपकी पुनः भारी मतों से विजय होगी।विधायक ने युवाओं में जोश भरा वहीं बुजुर्गों के चरण छू कर उनसे आशीर्वाद लिया। विधायक आज उनोला, इस्लामगंज, नैथू, खिरिया सहित कई गांव में पहुंचे। इस मौके पर ठाकुर विकास सिंह, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह लोधी, राजू मौर्या, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य, मीडिया प्रभारी राहुल पाठक आदि मौजूद रहे।

























