होम राज्य उत्तर प्रदेश ओवैसी पर हुआ हमला, मेरठ से लौटते वक्त दिल्ली बार्डर के पास...

ओवैसी पर हुआ हमला, मेरठ से लौटते वक्त दिल्ली बार्डर के पास गाड़ी पर हुई फायरिंग, गोलीबारी करने वाले 2 गिरफ्तार, CCTV फुटेज में दिखा हमलावर

गुरुवार की शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब खबर आई कि AIMIM अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की गाड़ी पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई है. गोली ओवैसी की गाड़ी के दरवाजे पर लगी. यह हमला तब हुआ, जब ओवैसी मेरठ से एक जनसंपर्क अभियान से दिल्ली लौट रहे थे.

उनकी गाड़ी जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के हापुड़-गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा क्रॉस करने के लिए खड़ी हुई, हमलावरों ने 3-4 राउंड फायरिंग की. पुलिस के मुताबिक, हमला करने वाले 2 लोग थे, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो चुका है. गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान सचिन के तौर पर हुई है. पिछले कुछ महीनों में ये ओवैसी पर दूसरा हमला था, पिछले साल सितंबर में दिल्ली में ओवैसी के घर पर हमला हुआ था.
हमलावर के पास से एक पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुए हैं। सूचना पर मेरठ रेंज के आइजी प्रवीन कुमार, डीएम हापुड़ अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ओवैसी की कार के चालक और काफिले में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ की।
टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी हमलावर कैद हो गए। आनन फानन में पांच टीमों का गठन कर फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने फरार दूसरे हमलावर को भी देर रात पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आइजी ने बताया कि हमलावर जनपद गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुरयाई निवासी सचिन और जनपद सहारनपुर क्षेत्र सपाला निवासी शुभम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here