होम राज्य उत्तर प्रदेश गांव में घुसा बाघ, गाय को बनाया निवाला

गांव में घुसा बाघ, गाय को बनाया निवाला

  • चंद्रा गांव में बस्ती के अंदर बाड़े में बंधी थी गाय
  • इलाके में 10 दिन से वन विभाग की टीम कर रही है कांबिंग

महोली, सीतापुर। गांव में घुस कर बाघ ने एक गाय का निवाला बना लिया। एक ओर जहां वन विभाग की टीम इलाके में 10 दिन से जंगली जानवर के पगचिन्ह टटोलने में जुटी है, वहीं बस्ती के अंदर बाघ द्वारा शिकार करने से ग्रामीण खौफजदा हैं।


वन रेंज महोली के गांव चंद्रा में मंगलवार की रात जंगली जानवर ने एक गाय को निशाना बनाया। गांव निवासी श्यामू रैदास की गाय उसके बाड़े में बंधी थी। सुबह गाय का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। आसपास जंगली जानवर के पगचिन्ह भी थे। खबर पाकर गांव के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए।
मालूम हो कि महोली वन रेंज के चन्द्रा गांव इलाके में करीब 10 दिन पहले कठिना नदी की तलहटी में स्थित खेतों में गांव वालों को जंगली जानवर के पगचिन्ह दिखे थे। इसकी जानकारी वन विभाग को मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी सीके पांडेय की अगुआई में टीम ने जांच की थी। इसके बाद से लगातार वन विभाग की सक्रियता दिख रही है। यही नहीं बीते गुरुवार को चंद्रा में वन विभाग की टीम को हाईवे के पास तक पगचिन्ह मिले थे। वन अधिकारियों ने पगचिन्ह बाघ के बताए थे। इसके बाद से लगातार ट्रैकिंग की जा रही थी। एक ओर जहां विभाग लगातार कांबिंग कर रहा है, वही बाघ द्वारा गांव के बीच गाय को निवाला बनाने से चंद्रा सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here