- प्रत्येक गांव में एक महिला आइकन का चुनाव किया गया जो मतदान दिवस तक महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक करने का प्रयास करेंगी।
- शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाई गई तथा आगामी चुनाव में मतदान अवश्य करने के लिए जागरूक किया गया
बदायूँ। सूबे में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इसी क्रम में बदायूँ में प्रशासन भी मतदाता जागरूकता के लिए सक्रिय हो चुका है।





















इसी क्रम में प्रशासन ने अनूठा प्रयास किया,स्वीप एक्टिविटी के तहत डीएम बदायूं द्वारा अधिकाधिक मतदान हेतु विशेषकर महिला मतदाताओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम पिंक एक्सप्रेस की शुरुआत दिनांक 18 जनवरी 2022 से 22 फरवरी 2022 तक की गई है।जिसमें महिला अध्यापकों द्वारा तथा स्वयं सहायता सखी समूह द्वारा गांव गांव में महिला मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विधानसभा 115 बदायूं टीम नंबर दो टीम लीडर ऋतु शर्मा, श्रीमती रितु कुमारी, श्रीमती भावना, श्रीमती पूनम तथा श्रीमती सुनीता द्वारा आज केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, पार्वती इंटर कॉलेज, रस्तोगी धर्मशाला, प्राथमिक विद्यालय बनगवां तथा प्राथमिक विद्यालय युसूफ नगर स्थित चुनाव स्थल व मतदाताओं से संपर्क किया गया।

























