


बिल्सी (बदायूँ)।सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी पर 14 तारीख मकर सक्रांति के पर्व पर इस बार प्रस्तावित 125 लोगों बंटने वाली सिलाई मशीन का वितरण कार्यक्रम , कोरोना और चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए टाल दिया गया है,सिलाई मशीन लाभार्थियों को थोड़े दिन और करना होगा इंतजार, सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम की नई तारीख की जानकारी आने वाले समय पर दे दी जायेगी।
विदित हो हर बर्ष गरीब बेसहारा लोगों को सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम द्वारा कम्बल,सॉल, ऊनी वस्त्र, आदि का हजारों की संख्या में वितरित किए जाते रहे हैं,
इस बार लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से 125 सिलाई मशीनों के वितरण का कार्यक्रम था,लेकिन चुनाव, व कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए टाल दिया गया है, वितरण की नई तिथि बाद में निरधारित कर सूचना जारी कर दी जाएगी,उक्त जानकारी सिद्धपीठ श्री बालाजी दरबार बिल्सी के महंत श्री मटरू मल शर्मा (महाराज) ने दी है।


























