बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बदायूं पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज मोदी ने 115 बदायूँ विधानसभा पर जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र रजनीकांत महेश्वरी को अपना आवेदन सौंपा।
आवेदन में 115 विधानसभा बदायूं में अपनी जीत के आंकड़े समझाते हुए पार्टी से अवसर दिए जाने की अपील की है।अपने आवेदन में निवेदन करते हुए लिखा है कि प्रार्थी को उक्त विधानसभा से अवसर दिया गया तो निश्चित रूप से हम जीत का क्रम बड़े अंतर से दोहराएंगे। इस मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा की पूरी टीम एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे



























