- यूपी में 10,14,20,23,27 फरवरी,व 3,व 7 मार्च को,सात चरणों मे डाले जाएंगे वोट
- 14 फरवरी को पंजाब,गोवा,उत्तराखंड,में एक चरण में वोट डाले जाएंगे।
- मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग,मणिपुर, में दो चरणों पड़ेंगे वोट
- 15 जनवरी तक सभी तरह की फिजिकल रैलियों ,,रोड शो,बाइक शो,पद यात्रा,नुक्कड़ सभा,पर रोक
शनिवार 8 जनवरी को चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. इसके साथ ही देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का श्रीगणेश हो गया है. चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करदी है.चुनाव वाले पांच राज्य है- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा 
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पांच राज्यों की 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न होंगे.18 करोड़ 34 लाख मतदाता इन चुनाव में हिस्सा लेंगे.
चुनाव आयोग का कहना है कि कोरोना के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है. आयोग का कहना है कि सुरक्षित चुनाव कराना पहली प्राथमिकता है. कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटकॉल लागू किए जाएंगे. चुनाव आयोग ने कहा कि 15 जनवरी तक किसी भी तरह के रोड शो, रैली, पद यात्रा, साइकिल और स्कूटर रैली की इजाजत नहीं होगी. वर्चुअल रैली के ज़रिए ही चुनाव प्रचार होगा. जीत के बाद किसी तरह के विजय जुलूस भी नहीं निकलेगा.
चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रचार डिजिटल, वर्चुअल, मोबाइल के जरिए करें. फिजिकल प्रचार के पारंपरिक साधनों का इस्तेमाल कम से कम करें. इसके अलावा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कोई प्रचार, जन संपर्क राजनीतिक पार्टियां नहीं कर सकेंगी. विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा. विजय उम्मीदवार दो लोगों के साथ प्रमाण पत्र लेने जाएंगे. पार्टियों को तय जगहों पर ही सभा करने की अनुमति होगी. सभी पार्टियों और उम्मीदवारों को अंडरटेकिंग देनी होगी कि वे कोविड गाइड लाइन का पालन सख्ती से करेंगे.
इस बार चुनाव खर्च बढ़ाया गया है. राज्यों के दर्जे के मुताबिक विधायक उम्मीदवार 28 लाख से 40 लाख रुपए चुनाव में खर्च सकता है. आयकर, डीआरआई, रेलवे सहित कई एजेंसियों और संस्थानों को अलर्ट किया गया है कि नशीले पदार्थ, शराब, काला धन या अन्य फोकट में बांटने की चीजें लाने ले जाने वालों पर कड़ी निगाह रखें. चुनाव आयोग ने सुविधा एप बनाया है. इसके जरिए राजनीतिक दल सीधे आयोग को संपर्क कर सकते हैं. C vigil एप जनभागीदारी के लिए बनाया गया है. जनता इसे डाउनलोड कर एमसीसी का कोई भी उल्लंघन का वीडीओ, ऑडियो या सबूत अपलोड कर सकते हैं. शिकायतकर्ता के नाम पते की गोपनीयता के साथ कार्रवाई होगी.
कोविड पॉजिटिव के घर जाएगी चुनाव आयोग की टीम, वोट डलवाकर आएगी
सभी बूथ पर पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे. दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम होंगे हर बूथ पर. वॉलेंटियर मदद करेंगे. व्हील चेयर भी हर बूथ पर होगी. कोविड प्रभावित या कोविड संदिग्ध के घर वीडीओ टीम के साथ आयोग की टीम विशेष वैन से जाएगी वोट डलवा कर आएगी. इन्हें बैलेट पेपर से वोट डालने का अधिकार मिलेगा.
अपराधिक पृष्ठ भूमि के उम्मीदवारों के लिए अखबार टीवी और मीडिया और वेबसाइट के होम पेज पर तीन बार अलग अलग चरणों पर जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. जनता को पता चले कि उनके उम्मीदवार कैसे हैं?
संवेदनशील बूथों पर पूरे दिन वीडीओग्राफी होगी. पांचों राज्यों में एक लाख से ज्यादा बूथों पर लाइव वेबकास्ट होगा. ऑब्जर्वर भी ज्यादा संख्या में तैनात होंगे.
आयोग ने कहा कि सात चरणों में चुनाव संपन्न होगें.
चुनाव कार्यक्रम –
- उत्तर प्रदेश में पहला चरण- 10 फरवरी- उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का चुनाव- 14 फरवरी- उत्तर प्रदेश में तीसरा चरण- 20 फरवरी- उत्तर प्रदेश में चौथा चरण- 23 फरवरी- पांचवा चरण- 27 फरवरी- उत्तर प्रदेश में को छठा चरण- 3 मार्च- उत्तर प्रदेश में सातवां चरण- 7 मार्च – 10 मार्च को पांचों राज्यों की मतगणना
चुनाव आयोग की बड़ी बातें
- चुनाव ड्यूटी में लगे सभी लोगों को बूस्टर डोज़ लगेगी
- पोलिंग बूथ पर मास्क, सेनिटाइजर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था
- 2.15 लाख से अधिक पोलिंग स्टेशन
- पोलिंग स्टेशन पर अधिकतम वोटरों की संख्या 1500 से घटाकर 1250 की गई.
- वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया गया.
- 10 मार्च का दिन चुनाव नतीजों का होगा: चुनाव आयोग
- विजय जुलूस भी नहीं
- मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र
नहीं कर सकेंगे

























