बदायूं I विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मडिया में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आज अनेक मनमोहक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया l सबसे सुंदर टोली बनाने पर स्काउट में अंबेडकर टोली और गाइड में मीराबाई टोली प्रथम रही l ग्राम प्रधान की ओर से सभी प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया गया l




अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों ने ऐतिहासिक सूरज कुंड स्थल पर अपनी टोलिया सजाई l इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने किया l तत्पश्चात प्रशिक्षक विकास कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट के सिद्धांतों के विषय में विस्तार से बताया l
शिक्षिका संगीता रस्तोगी और प्रतिभा सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को इन 3 दिनों में सीखें सभी बातों को अपने जीवन में लागू करने को कहां l निर्णायक मंडल मैं शामिल रहे एआरपी सोनी गुप्ता, कुसुम मौर्य, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, स्काउट मास्टर नंदराम शाक्य ने सभी टोलियों का निरीक्षण किया l निर्णायक मंडल ने स्काउट में सबसे सुंदर होने पर अंबेडकर टोली को प्रथम स्थान दिया, जबकि गाइड में मीराबाई टोली प्रथम स्थान पर रही l स्काउट में कृष्णा टोली और गाइड में राधा टोली द्वितीय स्थान पर रही l कुल 14 टोलियां शामिल हुई l
निर्णायक मंडल ने अच्छे आयोजन की प्रशंसा की l ग्राम प्रधान राजवीर सिंह सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपनी ओर से पुरस्कृत किया l समापन मौके पर एनपीआरसी संजीव , सुनीता राठौर, नमिता राठौर, कुसुम लता, राजीव कुमार, अनुदेशक करुणेश,कुसुम के अलावा शशि, सगुना आदि मौजूद रहे l इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया l

























