होम राज्य उत्तर प्रदेश एस एन दास महाविद्यालय के छात्र छात्राएं टेबलेट/स्मार्टफोन के लिये आवेदन फॉर्म...

एस एन दास महाविद्यालय के छात्र छात्राएं टेबलेट/स्मार्टफोन के लिये आवेदन फॉर्म भर कर 12 नबम्बर से 15 नबम्बर तक कर सकेंगे जमा-डॉ प्रशांत कोहली (प्राचार्य)

बदायूँ। एन एम एस एन दास महाविद्यालय बदायूँ के छात्र छात्राओं को टेबलेट/स्मार्टफोन हेतु आवेदन फॉर्म को भरकर कल से जमा कर सकेंगे।,सभी छात्र इसको भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 तारीख तक जमा कर सकेंगे।यह जानकारी महाविद्यालय प्राचार्य प्रशांत कोहली ने दी है। प्राचार्य ने बताया इसके लिये कॉलेज के भिन्न भिन्न बिषयों के छात्रों को अलग अलग खिड़की पर फॉर्म जमा करने की व्यवस्था की गई है।

फार्म जमा करने हेतु विद्यार्थी सम्बंधित खिड़की पर सम्पर्क करें

  • बीकॉम समस्त छात्र एवं छात्रायें-खिड़की संख्या-5
  • बी.ए.-समस्त कक्षाओं की छात्रायें-खिड़की संख्या-6
  • बी.ए.-समस्त कक्षाओं के छात्र-जंतु विज्ञान लैब
  • एम.ए.-समस्त छात्र एवं छात्रायें-रसायन विज्ञान लैब
  • बीएससी गणित सभी छात्र एवं छात्राएं- भौतिकी लैब
  • स्ववित्तपोषित सभी छात्र एवं छात्रायें-खिड़की संख्या-12
  • सभी छात्र एवं छात्रायें अपने फार्म के साथ अपना आधार कार्ड, परिचय पत्र,फीस रसीद,विषय रसीद की छायाप्रति संलग्न कर उसे दो प्रतियों में महाविद्यालय में जमा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here