होम राज्य उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये रोडमैप तैयार करने में जुटी बीजेपी में बैठकों...

विधानसभा चुनाव के लिये रोडमैप तैयार करने में जुटी बीजेपी में बैठकों का दौर,बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बिल्सी गेस्ट हाउस में हुई बैठक,

बिल्सी (बदायूँ) में बीजेपी के प्रमुख कार्यकर्त्ताओं की एक बैठक बिल्सी गेस्ट हाउस में जिला प्रभारी श्री राकेश मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य व पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य विधानसभा संयोजक विवेक राठी की उपस्थिति में संपन्न हुई .जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गईं ।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र की संचालन समिति का गठन कर विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार की ,बैठक में जिला प्रभारी श्री राकेश मिश्रा जी ने कहा कि आगे आने वाला विधानसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है अभी से सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूर्ण मन से कार्य करें एक बार फिर प्रदेश में योगी सरकार बनाएं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य विधानसभा संयोजक विवेक राठी सहित शैलेंद्र शर्मा, ग्रीष् पाल सिंह सिसोदिया अखिल अग्रवाल अजय तोमर गगन राठी, रानी सिंह पुंडीर, मोहित राज शर्मा, किशनचंद शर्मा, दीपक गुप्ता ,प्रमोद गोस्वामी, तरुण शर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here